JKNEWS18/FARIDABAD : कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 98,000 की ठगी के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान इमतियाज, रोहित व इलमान निवासी जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड के रुप में हुई है।
जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-56 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने 23-12-2025 को गूगल पर कस्टमर केयर के नंबर सर्च कर फोन किया थाए ठगों ने 10 रुपये सर्विस चार्ज लगने की बात कहकर फोन काट दिया।
फिर उसके व्हाट्यएप पर एक कॉल आई, जिसने कहा कि फोन-पे का बैंलेंस चेक करो, जैसे ही फोन में बैलेंस चैक करने की कोशिश की तो उसके फोन की स्क्रिन ऑफ हो गई और उसके खाता से 98000 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इमतियाज खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे रोहित को दिया था, वहीं रोहित ने इस खाता को आगे इलमान को दे दिया। तीनों आरोपी एक ही जिला के रहने वाले है। खाता में ठगी के 98000 रुपये आये थे।