JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच सेक्टर.56 की टीम ने 7.200 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अनिल मिश्रा निवासी जिला मोतीहारी बिहार हाल संजय कॉलोनी थाना मुजेसर फरीदाबाद के रुप में हुई है। जिसको 5 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को क्राईम ब्रांच सेक्टर.56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर अनिल मिश्रा को 7.200 किलोग्राम गांजा सहित शराब ठेका सेक्टर-56 एरिया से काबू किया है। जिस पर उसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह मूल रूप से जिला मोतिहारी बिहार का रहने वाला है तथा सेक्टर 24 कितने प्राइवेट कंपनी में लेबर का काम करता है। उसने अपने जानकार से 7.200 किलो ग्राम गांजा गोरखपुर उत्तर प्रदेश से 60000 रूपए में बेचने के लिये मंगवाया था।