JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कृष्णा निवासी गांव झाड़सैतली फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव फरीदाबाद की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कृष्णा को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर 4 पुल से काबू किया है।
जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-8 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जिसने बताया कि देसी कट्टा को अपने दोस्त से हवाबाजी करने के लिए मांग कर लाया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।