JKNEWS18/FARIDABAD : सेक्टर-7 स्थित घर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित, रक्षाराम, रोहित उर्फ वीरु निवासी बल्लभगढ फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बब्लू निवासी सेक्टर-7 ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-7 स्थित एक मकान का केयर टेकर का है। 17 मई को कोई नामालुम पानी की मोटर चुराकर ले गया। जिस पर थाना सेक्टर 8 में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि तीनो आरोपी नशा करने के आदी है। 17 मई को रोहित दीवार फांदकर घर में घुस तथा रक्षाराम व रोहित उर्फ वीरु घर के बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े थे। चोरी करने उपरांत तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहा से फरार हो गये। मोटरसाइकिल रक्षाराम की थी। जिनसे चोरी की गई पानी की मोटर बरामद कर ली गई है। तीनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा दिया है।