JKNEWS18/FARIDABAD : थाना सैंट्रल की टीम ने आधार कार्ड का गलत प्रयोग होने का भय दिखाकर साइबर ठगी करने के मामले में 18 मई को खाताधारक सहित 2 आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया है।
जिनकी पहचान नवीन निवासी गांव पावटा, जिला जयपुर, राजस्थान हाल सुमन विहार, हीरापुरा गिरधारी पूरा, जयपुर तथा अंकित सैनी निवासी गांव धनी गैसकां, जिला जयपुर, राजस्थान हाल सुमन विहार, हीरापुरा गिरधारी पूरा, जयपुर के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार साई विहार एक्सटेंशन, सेक्टर-86, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 23 फरवरी को उसके पास एक लडक़ी की कॉल आई। जिसने कहा कि शिकायतकर्ता के आधार कार्ड का प्रयोग करके किसी ने बैंक खाता रजिस्टर करवा रखा है और उस खाता का इस्तेमाल गलत गतिविधियों में किया गया है।
ठगों ने कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर बातों में उलझाया तथा मामले से बचाने के नाम पर उससे अलग.अलग माध्यमों से 2,59,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। शिकायत पर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने का भय दिखाकर की गई थी 2.59 लाख रुपये की ठगी।प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी दोस्त है। नवीन खाताधारक है, जिसका खाता अंकित ने ठगों को उपलब्ध करवाया था। खाता में मामले से जुडे हुए ठगी के 59000 रूपए प्राप्त हुए थे। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।