JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडिम कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान मोहम्मद अबरार उर्फ शाहरुख तथा सन्नी निवासी रघुवीर नगर दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 5 मई को उसके पास एक अज्ञात नम्बर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग से बताया तथा क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडिम कराने की बात कही।
इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक लिंक भेजा, जिसमें उसकी क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी भरवाई गई। जानकारी भरते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 91,441 रुपये की राशि कट गई। शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों पडोसी है जिनकी काफी पुरानी जान पहचान थी। मोहम्मद अबरार ने शिकायतकर्ता के पास क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडिम करने के लिए कॉल किया था। सन्नी, उसे कॉलिंग के लिए डाटा उपलब्ध करवाता था। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।