JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान कुददुश उर्फ फौजी निवासी गांव धौज फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रवण कुमार निवासी मझीगवा, हरदोई उप्र हाल वेदराम कॉलोनी फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने 10 मई को आरोपी कुददुश उर्फ फौजी को सेक्टर-4 एरिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने बाईक का लॉक तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर पूर्व में आम्र्स एक्ट व चोरी के दो मामले दर्ज है। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है