JKNEWS18/FARIDABAD : ट्रक बुकिंग के नाम पर 35000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक को कायमगंज से गिरफ्तार किया है। जिसके खाते में ठगी के 35000 रुपए पर आये थे। आरोपी की पहचान बिमलेश निवासी गांव धरमपुर कायमगंज उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।
जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार दयाल नगर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को वह गूगल पर अपनी कंपनी का सामान भेजने के लिये ट्रक बुकिंग सर्च कर रहा था,
फिर एक अंजान नंबर से उसके पास कॉल आया जिससे उसकी 70000में सामान भेजने की बात तय हुई और फिर उसने उससे किराये के आधे पैसे भेजने के लिये कहा, जिसके लिए उसने उनके द्वारा दिये गये नम्बर पर भेज दिये। जिसके बाद उसका ठगों से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया।
शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है, जिसने अपना खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था। उसके खाता में ठगी के 35000 रूपए आये थे। आरोपी 5वीं पास है तथा बेरोजगार है।