JKNEWS18/FARIDABAD : चीन में बैठे ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 10 मई को दोसा राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विशाल कुमार बैरवा निवासी दौसा के रुप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-21 सी निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता के फोन नंबर से फ्रॉड हुआ है, 25 मार्च को फिर एक अंजान नंबर से कॉल आया
जिसने अपने आप को पंचकूला पुलिस का इंस्पेक्टर बताते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होना बताया और कहा कि आतंकवादी ग्रुप द्वारा 7 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में उसका फोन प्रयोग किया गया है।
प्रोपर्टी वेरीफाई करनी होगी और तब तक शिकायतकर्ता को विडियो कॉल पर ही रहना होगा और फिर प्रोपर्टी वेरीफाई कराने के नाम पर अलग-अलग ट्रॉजेक्सन के जरिये 24,02,000 रुपये ठग लिये। शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह टेलीग्राम के माध्यम चाइना में बैठे ठगों के संपर्क में था। जहां पर वह ठगों को खाता उपलब्ध करवाता था और फिर ठगी के पैसो को यूएसडीटी में बदलकर ठगों के पास भेजता था। उसने अमित का खाता टेलीग्राम के माध्यम से विदेश में बैठे ठगों को भेजा था जिस खाता में ठगी के 125000 रुपए आए थे। मामले में खाताधारक अमित सहित 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।