JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 312 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को काबू किया है। जिसकी पहचान रिहान सैंफी निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 मई को क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रिहान सैफी को पल्ला पुल, बाईपास रोड के पास से काबू किया है।
जिससे 312 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बताया कि उसने 4000 रुपये में 500 गांजा खरीदा था। जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।