JKNEWS18/FARIDABAD : इंवेस्टमेंट के नाम पर 1,62,000 रूपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मनीष, सचिन, रोहित निवासी पानीपत व रमन निवासी सोनीपत के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनएच-5 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि टेलीग्राम पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उससे संपर्क कियाए उन्होंने स्वयं को कंपनी से संबंधित बताते हुए निवेश का प्रस्ताव दिया, फिर ठगों द्वारा फर्जी प्रॉफ्टि रिपोर्ट, दस्तावेज एवं अधिक रिटर्न का लालच देकर उसे झांसे में ले लिया,
जिस पर उसने निवेश के लिये ठगों द्वारा बताये खाता में अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिये कुल 1,62,000 रूपये ट्रांसफर कर दिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामल दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि मनीष खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे सचिन को, सचिन ने आगे रोहित को, रोहित ने यह खाता आगे रमन को दिया था। खाते में ठगी के 34000 रुपये आये थे। सभी आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया गया जहां से चारों की जमानत मंजूर हुई है।