JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 2 मई से 8 मई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 35 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 10,44,000 बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 8 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 35 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 4, सेंट्रल के 2 व एनआईटी के 2 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 10,44,000 बरामद किये हैं।
इसी प्रकार 598 शिकायतों का निस्तारण कर 2,57,678 रूपए खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 2 मई से 8 मई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत सोनी, करण सिंह, मुरारी भाई पटेल, जैद, अमित व्यास, सुमित शर्मा, मयंक शर्मा, विशाल सैनी, विकास उर्फ विक्की, मोहम्मद असरार उल हक, अजय कुमार यादव, पंकज, अर्जुन, चंद शेखर, लवकुश मीणा, भूपेंद्र, पवन मीणा, पंकज कुमार, दीपक चौधरी, विशाल गुप्ता, प्रियम सिंह, रोशन कुमार, शिवम कुमार, नीतीश कुमार, कौशल आनंद, मनीष मीणा, धीरज मीणा, बिजेंद्र प्रजापत, देवा गुर्जर, भगवान सिंह, कपिल देव, मोहन, अभय विश्वकर्मा, उद्देश्य, राकेश दुबे व मेहराज का नाम शामिल है।