JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को प्रोडेक्सन वारंट पर लेकर उनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च 2025 को थाना आदर्श नगर फरीदाबाद में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था
जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने मोहनश्याम निवासी जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को प्रोडक्सन वारंट पर लेकर छाता मथुरा उत्तर प्रदेश से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
वहीं अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने थाना कोतवाली में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में अमजद खान निवासी धौज फरीदाबाद को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर सेक्टर-77 फरीदाबाद से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।