JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मई को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गौरव निवासी प्रहलादपुर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित एनएचपीसी चौक बाईपास रोड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सतीश निवासी राजीव कालोनी फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित राजीव कालोनी सेक्टर-58 एरिया से गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सौरभ निवासी सेक्टर-22 मुजेसर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-24 मुजेसर एरिया से गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।