JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एवीटीएस-2 की टीम द्वारा गांजा बेचने के 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जा से 692 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा एवीटीएस-2 की टीम ने 8 मई को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये फहिम निवासी आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 को 304 ग्राम गांजा सहित आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 से, वहीं जसवीर निवासी राजीव कालोनी सेक्टर-56 को 388 ग्राम गांजा सहित गुडगांव कैनाल सेक्टर-56 एरिया से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।