JKNEWS18/FARIDABAD : महिला को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 24,02,000 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अमित, सुमित, मयंक व विशाल निवासी राजस्थान के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-21 निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता के फोन नंबर से फ्रॉड हुआ है, 25 मार्च को फिर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को पंचकूला पुलिस का इंस्पेक्टर बताया और कहा कि आपके खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट वारंट जारी हुए है।
इसके बाद कहा गया कि आपके नंबर से खुले खाता का आतंकवादी ग्रुप द्वारा 7 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में प्रयोग किया गया है। आपकी सारी प्रॉपर्टी को वेरीफाई करनी होगी, तब तक विडियो कॉल पर ही रहना होगा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने प्रोपर्टी को वेरीफाई कराने के नाम पर ठगो द्वारा बताये खाता में अलग-अलग ट्रॉजेक्सन के जरिये 24,02,000 रुपये भेज दिये।
जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अमित खाताधारक है, जिसने अपना खाता सुमित को, सुमित ने खाता आगे मंयक को, मयंक ने खाता आगे विशाल को दिया था। अमित, विशाल, सुमित बीए के छात्र है, वहीं मयंक 12वीं पास है। खाता में ठगी के 1,25,000 रुपये आये थे। अमित को जेल भेजा गया है वहीं अन्य को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।