JKNEWS18/FARIDABAD : होटल बुकिंग के नाम पर 1,71,949 रुपये की ठगी के मामले में 8 मई को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने साइट ऑपरेट करने वाले 3 आरोपियों को हथीन पलवल से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सैम खान, मोहम्मद आदिल व रोबिन निवासी जिला डीग राजस्थान के रुप में हुई है। आदिल व रोबिन 8वीं व सैम खान 12वीं पास है।
माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-85 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को उसने वानप्रस्थ आश्रम की वेबसाइट पर उपलब्ध नंबर पर बुकिंग के लिए कॉल किया, कॉल अनुसार शिकायतकर्ता ने बुकिंग के नाम पर 1,71,949 रुपये की राशि दो अलग-अलग खाता में डाल दी।
जिसके बाद ना तो बुकिंग हुई ना ही पैसे वापस मिले। जिस शिकायत पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों से खुलासा हुआ है कि तीनों वानप्रस्थ आश्रम नाम से एक साइट को ऑपरेट करते थे। उनके एक साथी द्वारा यह साइट उपलब्ध कराई गई थी।
उस साइट पर उपलब्ध फोन नंबरों के माध्यम से कस्टमर से बात कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे और ठगी के पैसों को म्यूल अकाउंट पर ट्रांसफर कराकर बाद में गेमिंग एप्स के माध्यम से ट्रांसफर कर लेते हैं। मोहम्मद आदिल व रोबिन खान दोनों भाई है व सैम दोनों का दोस्त है।