JKNEWS18/FARIDABAD : ट्रेडिंग के नाम पर 720000 रूपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी खाताधारक को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना एनआईटी में मेवला महाराजपुर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह फेसबुक के माध्यम से ठगों के सम्पर्क में आया। इसके बाद उसकी बात ठगों से कॉल पर हुई।
जहां उसे ट्रेडिंग करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। उसके पास एक लिंक भेजा गया और उसका अंकाउट खुलवा कर निवेश करने को कहा गया। पहले उसने 50 हजार रूपये उस खाता में डाले जो यूएसडीटी के रूप में उस खाता में दिखने लगे। उसके बाद ठगों के अनुसार वह निवेश करता रहा और कुल 7,20,000 रूपये का निवेश किये।
जब उसने लाभ के साथ पैसे निकालने चाहे तो उसके खाता को ब्लॉक कर दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शकेब अरसद निवासी मोहल्ला नई बस्ती जसपुर, जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिहायशी, लोकल क्षेत्र में टिम्बर, लकडी बेचने का काम करता है। उसने अपना खाता ठगों को दिया हुआ था और उसके खाता में ठगी के 1,50,000 रूपए आये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।