JKNEWS18/FARIDABAD : सुनार की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने महिला को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भगत सिंह कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि दिनांक 27 फरवरी को एक महिला उसकी ज्वेलरी दुकान पर सोने के आभूषण देखने के बहाने आई।
महिला ने आभूषण दिखाने के लिए कहा और दुकानदार को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान जब दुकानदार अन्य आभूषण निकालने के लिए मुड़ाए तो महिला ने पहले से दिखाए गए आभूषणों में से एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर लिए और उनकी जगह नकली टॉप्स रखकर मौके से फरार हो गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में फरीदाबाद निवासी एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला ने चालाकी से असली टॉप्स निकालकर उनकी जगह नकली टॉप्स रख दिए थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी का पूर्व में भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। इसी प्रकार से वारदात करने के एक-एक मामले गुरुग्राम व फरीदाबाद में दर्ज है। लगभग 3 महीने पहले ही जिला जेल फरीदाबाद से जमानत पर बाहर आई थी।