JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने के मामले में एक खाताधारक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम डबागर, निवासी बिराम नगर, सूरत गुजरात के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसारए नीमका निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 17 जुलाई 2024 को उसके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर जोडक़र लिंक के माध्यम से फीडबैक टास्क दिया गया। उसने 31 टास्क के लिए ठगों द्वारा बताए गए खातों में कुल 4,20,214 रुपये ट्रांसफर किये।
बाद में पैसे निकालने के नाम पर उससे 6 लाख रुपये की मांग की गई, जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था। उसके खाते में ठगी के 46000 रुपये प्राप्त हुए थे। आरोपी 12वीं पास है तथा गुलाल बनाने का कार्य करता है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।