JKNEWS18/FARIDABAD : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 38,54,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने दीपक चड्डा निवासी न्यू राजेन्द्र नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 86 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास फेसबुक पर एक लडकी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आईए उनकी फोन पर बात होने लगी। कथित लडकी ने उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
जिस पर उसने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिये क्रिप्टोकरेंसी में कुल 38,54,000 रुपये निवेश किये लेकिन उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है और उसने अपना बैंक खाता ठगों को दे रखा था। जिसके खाते में ठगी की राशि के 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी की मुकुंदपुर दिल्ली में जूतों की बर्श बनाने की फैक्टरी है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।