JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 5,20,000 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी मोहम्मद कैफ व नोसाद निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रेदश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-15ए निवासी एक महिला ने थाना साइबर सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। फिर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिये ठगो द्वारा बताये खाता में कुल 5,20,000 रुपये शेयर मार्केट में निवेश के लिये भेज दिये थे।
जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि कैफ खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे नोसाद को दिया था। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।