JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर-48, सेक्टर-65 व एवीटीएस की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे 3 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए राहुल खान निवासी आशियाना फ्लैटस सेक्टर-56 फरीदाबाद को 310 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-56 से, इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-65 ने प्रवीण निवासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद को 412 ग्राम गांजा सहित सुरुरपुर एरिया से गिरफ्तार किया है।
वहीं एवीटीएस की टीम ने राशिद निवासी गांव आलमपुर को 5.29 ग्राम स्मैक सहित उसके गांव से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किये गये हैं।