JKNEWS18/FARIDABAD : टेलीग्राम टास्क के नाम पर 2,07,200 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर 26 मार्च को थाना सेंट्रल की टीम ने कुंवरपाल, अखण्ड निवासी नोएडा व मुस्तफा, अरमान निवासी गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार तिलपत फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को उसके टेलीग्राम पर एक मेसेज आया, जिसमें टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने बारे बताया गया था। फिर शिकायतकर्ता को ठगों द्वारा प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में निवेश करने बारे प्रेरित किया गया।
जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिये ठगों द्वारा बताये खाता में कुल 207,200 रुपये भेज दिये। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुंवरपाल खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 26000 पर आये थे। कुंवरपाल ने अपना खाता मुस्तफा को दिया था, मुस्तफा ने आगे अखण्ड व अखण्ड ने यह खाता आगे अरमान को दे दिया था। सभी को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।