JKNEWS18/FARIDABAD : बीते एक नवंबर 2025 को थाना सूरजकुंड में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 2 और आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जिशान व तौहिद निवासी गांव बडख़ल, फरीदाबाद के रूप में हुई है। घटनाक्रम में अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बडख़ल निवासी इरफान ने पुलिस चौकी अनखीर में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 अक्टूबर 2025 को उसके चाचा के लडक़े मोसिम के साथ तौफिक ने मारपीट की। इसी दौरान तौफिक के परिवार से मुबीन, वाहिद, हनीफ खालिद, आसिफ, अरसद, मोहब्बत, महबूब आदि मौके पर आये और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, खालिद ने उसके सिर पर डंडे से वार किया।
जब रिजवान ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दियाए जिससे उसको गंभीर चोट आई। शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि घटना से कुछ दिन पहले ही तौफिक की मोसिम के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश के चलते तौफिक ने मोसिम के साथ मारपीट की और जब रिजवान उसे छुडाने आया तो जिसान व तौहिद ने उन पर लात घूसों से हमला कर दिया था। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।