JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5600 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मार्च को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए सुजीत सिंह वासी गांव बखरिया जिला पश्चिम चंपारण बिहार को 5.600 किलोग्राम सहित सेक्टर-2 बाईपास रोड के पास से काबू किया है।जिसके विरुद्ध थाना शहर बल्लभगढ में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा अलीगढ से लेकर आया था और दिल्ली बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।