JKNEWS18/FARIDABAD : थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम ने 22 मार्च को बसेलवा कॉलोनी में हुए झगड़े के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदिल निवासी गांव दादव जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल निवासी खेड़ीपुल फरीदाबाद तथा राहुल निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बसेलवा कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22 मार्च की रात को उसके बेटे सिद्दू का फोन आया, जिसने बताया कि कुछ युवक उसे पीटने आ रहे हैं। जब वह अजय जनरल स्टोर के पास पहुंची तो वहां सिद्दू खड़ा था।
उसी दौरान दीपक कोहली, हरदिल, राहुल माथुर, लव माथुर, विकास, लक्ष्य, अजय धोबी, गोलू स्मार्की, चैंटा, अर्जुन, मोनू, गूंगा उर्फ विकास तथा अन्य युवक वहां पहुंचे और आते ही सिद्दू पर ईंट-पत्थरों व डंडों से हमला कर दिया तथा उसकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की शिकायतकर्ता से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते हरदिल और राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिद्दू पर हमला किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया थाए जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो डंडे और एक चाकू बरामद किया गया है।