JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना एनआईटी दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने शिवा निवासी गुप्ता गंज पलवल व मोसिम वासी गांव ममोलाका पलवल को दौराने नाका सिकरोना से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार महेन्द्र निवासी गांव गांधी कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 10 अप्रैल 2025 को घर के बाहर खडी की थी। जहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली। जिस संबंध में थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है और नशा करने के आदी है। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।