JKNEWS18/FARIDABAD : आईपीओ में निवेश का लालच देकर 2041000 रूपए की ठगी में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को साईबर थाना एनआईटी की टीम ने काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-43, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि उसे ठगों द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां अन्य निवेशकों के मुनाफे से संबंधित जानकारी साझा की जाती थी।
इसके बाद ठगों ने उसे एक मोबाइल एप का लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया और उसका अकाउंट खुलवाया। ठगों ने उसको आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर उसने विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 20,41,000 रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।
जब उसने लाभ सहित अपनी राशि वापस मांगी तो ठगों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए 25 मार्च को गौरी शंकर वासी गांव जैतरान, पाली राज को उज्जैन, मप्र से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि गौरी शंकर ने खाताधारक विजय सिंह का खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिस खाता में मामले से जुडे हुए ठगी के 14 लाख रूपये आये थे। वह ड्राइवरी करता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।