JKNEWS18/FARIDABAD : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने आज रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा भारत विकास परिषद एवं राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से मन्दता ग्रस्त बच्चों हेतु संचालित केंद्र में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ-साथ नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन रोगियों के साथ भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिन बनाया गया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने अपनी टीम के साथ राजस्थान एसोसिएशन, भारत विकास केंद्र द्वारा संचालित केंद्र में बच्चों के साथ केक काटा एवं उनको फल एवं मिठाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर सचिव बिजेंद्र सौरोत ने पौधारोपण करके प्रदूषण मुक्त वातावरण रखने का संदेश दिया।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सोरोत ने उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फरीदाबाद रेडक्रॉस सोसायटी सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी एवं अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारे वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी के नेतृत्व में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी नई ऊंचाइयों को छु रही हैं और इसे एक नई पहचान मिल रही हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत तहसीलदार जय प्रकाश गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अंकुश मिगलानी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली के आधार पर लोगों में आपकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है आपके कुशल प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए संपूर्ण टीम को बधाई दी और कहा कि हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी प्रदेश में निस्वार्थ सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
रेडक्रॉस सोसायटी के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि हमें अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितिन शर्मा, राजस्थान एसोसिएशन की रेणु, भारत विकास परिषद से वंदना, प्रोजेक्ट निदेशक धर्मेन्द्र, नेचर थेरपी के सी बी यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने अंकुश मिगलानी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।