JKNEWS18/FARIDABAD : मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से जानकारी बढ़ा 8,37,000 रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार तिगांव निवासी एक युवती ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है।
7 अक्टूबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आपको एक लडक़े गौरव का पिता के बारे में बताया। जिसने शिकायतकर्ता को कहा कि उसकी प्रोफाईल पर देखी है और अपने बेटे गौरव से शादी शिकायतकर्ता से करने के लिये उसके पिता से बात करवाने के लिये कहा।
इसके उपरांत 11 अक्टूबर को उसके पास व्हॉसएप पर कथित गौरव का कॉल आया, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता बहुत लक्की है, उसकी वजह से उनको बिजनेस में बहुत फायदा हुआ है। फिर उसी दिन शिकायतकर्ता के पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने कहा कि आपके लिये गौरव ने गिफ्ट भेजे है।
जिसके लिये ड्यूटी चार्ज के 25,100 रुपये लगेगा व गिफ्ट में एक डायमंड रिंग, 6 हजार पोंड कैश, सेमसंग का फोन, सोने की चूडिय़ा व डायमंड का नेक्लश है। जिसके लिए शिकायतकर्ता का एक डायमंड कार्ड बनेगा जिसकी कीमत 1,27,000 रुपये है। इस तरह ठगों द्वारा शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर उससे कुल 8,37,000 रुपये की ठगी कर ली।
जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लबगढ की टीम ने 23 मार्च को असान अली निवासी जिला गोपालगंज बिहार को बिहार से गिरफ्तार किया है।पछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार एक खाताधारक महिला का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।