JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6,73,775 रुपये की ठगी के मामले में आशिष कुमार निवासी गांव खुडडा लाहोरा चण्डीगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 7 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि संगम बेवसाइट पर उसकी एक महिला से बातचीत हुई, फिर कथित महिला ने उसे गेमिंग बेवसाइट पर गेम खेलकर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिसके बाद कथित महिला ने कहा कि वे 2,50,000 डालर प्रोफिट में है।
जिन्हे विड्राँल करने के लिये 15 प्रतिशत टेक्स भरना पडेगा। कुछ टेक्स वह भर देगी और कुछ शिकायतकर्ता। शिकायतकर्ता ने 6,73,775 रुपये टैक्स के रुप में भर दिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशीष खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 1 लाख रुपये आये थे। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।