JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने डबुआ क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधे निवासी डबुआ कॉलोनी व सन्नी उर्फ नन्दन निवासी गांव घुनपई, जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार पवन कुमार निवासी धर्मांगदपुर, जनपद मैनपुरी उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को उसका छोटा भाई संजीव कुमार अपने एक दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था।
जब वह रतिराम मार्ग स्थित शुक्ला आटा चक्की के पास पहुंचा, तो वहां खड़े लडके बादल, राधे, सन्नी, बिल्ला, करण व अन्य ने संजीव पर हमला कर दिया और उसे गंभीर चोट मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 15 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई।
इस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि मृतक संजीव डबुआ कॉलोनी में ही रहता था।
मृतक ने आरोपी बादल की बहन के साथ बदतमीजी की थी, इसी के चलते बादल ने अपने साथी राधे, सन्नी व अन्य के साथ मिलकर संजीव के साथ मारपीट की और चोटें पहुंचाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बादल व अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।