JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4.010 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे एक मोटरसाईकिल भी बरामद की गई है ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए रोहित निवासी सिद्धार्थ विहार ए ब्लॉक जिला गाजियाबाद उतर प्रदेश को 4.010 किलोग्राम गांजा सहित दुर्गा बिल्डर के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह गांजा नोएडा से 40 हजार रूपये में खरीद कर लाया था जिसको वह बेचने की फिराक में खडा था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।