JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना एनआईटी में 15 मार्च 2026 को दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने टेलिग्राम के माध्यम से टास्क देकर 190000 रूपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल निवासी नवलगढ़, जिला सीकर राजस्थान हाल निवासी महावीर कॉलोनी, पानीपत तथा अजीत कुमार निवासी सरैया, जिला गोंडा उत्तर प्रदेश हाल निवासी महावीर कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 15 जनवरी को उसे एक लिंक भेजकर फॉर्म भरवाया गया। इसके बाद उसे पेड टास्क दिए गए और पैसे जल्दी दोगुने होने का लालच दिया गया।
झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने टास्क के नाम पर कुल 190000 रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उसे कोई राशि वापस नहीं मिली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं। अजीत कुमार ने निखिल का बैंक खाता खुलवाकर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी की राशि में से लगभग 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। दोनों आरोपी 12वीं पास हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।