JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1655000 रूपए की ठगी के एक मामले में राहुल वासी गांव टोला सेही, झुन्झुन राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-8 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 अप्रैल 2025 को एक टेलिग्राम ग्रुप से जोडा गया, जिसमें ट्रैडिंग की सलाह दी जाती थी। उक्त ग्रुप को उसने कुछ दिन तक ऑबजर्व किया और निवेश करने का मन बनाया। जिसके लिए उसका खाता खुलवाया गया और निवेश करने के लिए कहा गया।
फिर उसने निवेश करना शुरू किया और उसने कुुल 16,55,000 रूपए का निवेश किया। जब उसने पैसे निकालने के लिए कहा तो ग्रुप को डिलिट कर दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल और खाताधारक अंकित एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
राहुल ने अंकित के खाते में आए ठगी के पैसों को यूएसडीटी में परिवर्तित कर, अंकित द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में आगे ट्रांसफर किया। आरोपी राहुल चिडावा में एक साइबर कैफे संचालित करता है। मामले में खाताधारक अंकित को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी राहुल को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।