JKNEWS18/FARIDABAD : अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद निवासी खिरवाडी, बुलंदशहर हाल लोनी उप्र के रूप में हुई है। जिसका पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 19 मार्च को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिलशाद को सराय एरिया से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है उसने देसी कट्टा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से 2500 रुपये में खरीदा था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।