JKNEWS18/FARIDABAD : थाना सैंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 9665000 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पीरूमल निवासी न्यू स्ट्रीट नगर, विल्लूपुरम, तमिलनाडु को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-28 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि फेसबुक पर एक शेयर मार्किट में इन्वनेस्टमैन्ट का एक लिंक देखा जिसपर उसने क्लिक किया तो वह व्हाट्सएप के जरिये ग्रुप में जुड गया। जिसके बाद वह उस ग्रुप में सभी की प्रतिक्रिया देखता रहा। उसके बाद उसने भी ग्रुप में रूपये इन्वेस्ट करने की सहमति जताई।
उसके बाद उसे दो अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में जोडा गया। उसके बाद उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया। जिसके बाद उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसने कुल 96,65,000 रुपये का निवेश किया। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी पीरूमल मामले में खाताधारक है और इसके खाता में ठगी के 2950000 रूपए आये थे। आरोपी तमिलनाडु में एक प्राईवेट कम्पनी में काम करता है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।