JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा उंचा गांव व अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए साबिर निवासी सेक्टर-56 फरीदाबाद को 1.752 किलोग्राम गांजा सहित सांई कालोनी गांव मवई के पास से गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने विपिन निवासी नेहरु कालोनी एनआईटी को 5.37 ग्राम स्मैक सहित एनआईटी नंबर-3 से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।