JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी पिस्टल व 5 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल निवासी गांव तिगांव फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 18 मार्च को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कपिल को तिगांव भैंसरावली रोड से अवैध देसी पिस्टल सहित काबू किया है।
जिसके विरुद्ध थाना तिगांव में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हवाबाजी के लिए देसी पिस्टल व 5 जिंदा रौंद 40000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।