JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 7 से 13 मार्च के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 40 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 1,18,26,992 रुपए बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 9 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 40 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 2, सेंट्रल के 4 व बल्लभगढ़ के 3 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 1,18,26,992 रूपए बरामद किये हैं।
इसी प्रकार 375 शिकायतों का निस्तारण कर 1,46,874 रूपए खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 7 मार्च से 13 मार्च तक एक सप्ताह के दौरान की है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार, अमित कुमार, सचिन, हिमांशु, राकेश कुमार, शलेन्द्र, निकुंज, मिलन, लुंभाराम, पुरखाराम, आशिष, साहिल, मनीष, अनिल कुमार, रामनरेश माली, कुशल सिंह, राम बाबू, रामपाल, देवकरण, राजबीर, मोहम्मद जुबेर, निवास कुमार, विजय, हिमांशु, वसीम अख्तर, साहिल अख्तर, आयुश सिंह, मनीश कश्यप, मोहम्मद मजीद, जसदीप सिंह, मोहम्मद शाहिद, ममताए शोभा, वशिष्ठ कुमार, रज्जब खान, दिनानाथ, विकास, मोहम्मद साहिल, लखवीर सिंह व अर्श खान का नाम शामिल है।