JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए कुंदन कुमार निवासी गांव शकुंतला, नालंदा बिहार को 400 ग्राम गांजा सहित डिलाईट होटल के पास से काबू किया है।
जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 400 ग्राम गांजा दिल्ली से 6000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।