JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना सैंट्रल में दर्ज एक 17,42,000 रुपये की ठगी के मामले में थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 मार्च को जसदीप सिंह सोढी निवासी बाबा फरीद नगर गाव सेहोरा जम्मू हाल गाव झासा कुरुक्षेत्र व मोहम्मद मजीद निवासी गांव सिब्बा जिला जम्मू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-19 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में बताया कि वह गूगल पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारी सर्च कर रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें उसे ग्रुप जॉइन करने के लिए कहा गया।
ग्रुप से जुडऩे के बाद उसको शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों के कहने पर उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 17,42000 रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही निवेश की गई राशि वापस मिली। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि जसदीप सिंह सोढी जम्मू में बंधन बैंक में काम करता है जिसने मोहम्मद मजीद का खाता खोलकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। जिसके खाता में ठगी के 5,50,000 रूपए आये थे। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।