JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एवीटीएस-1 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तौफिक व सुनील कुमार निवासी गांव रायपुर पुन्हाना जिला नुहू को प्रोडक्सन पर लेकर चोरी की मोटरसाइकिल हथीन से बरामद की गई है।
वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी मनोज निवासी तिरखा कॉलोनी शहर बल्लबगढ फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-12 एरिया से गिरफ्तार कर थाना पल्ला में दर्ज एक चोरी के मामले में एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।