JKNEWS18/FARIDABAD : टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4,02,550 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 10 मार्च को रज्जब खान, दीनानाथ व विकास निवासी शारदा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 8 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर 2025 को उसके टेलीग्राम पर ऑनलाईन ट्रेडिंग के लिये एक लिंक आया। जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जहां उसने अलग-अलग टास्क में कुल 4,02,550 रुपये निवेश किये।
जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी खाता प्रोवाइडर है। रज्जब खान ने साहिल से खाता लेकर विकास को दिया था। विकास ने यह खाता आगे दिनानाथ को दे दिया।
जिसके बाद दीनानाथ ने इस खाता को टेलीग्राम के जरिये चाइना में ठगो के पास भेज दिया। खाता में ठगी के 68000 रुपये आये थे। दीनानाथ ग्रेजुएट, रज्जब खान व विकास 12वीं पास है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिंमांड पर लिया गया है।