JKNEWS18/FARIDABAD : बीते 3 फरवरी को साइबर थाना सेंट्रल में दर्ज 14,73,337 रुपये की ठगी के एक मामले में थाना की टीम ने 10 मार्च को साहिल अख्तर व वसीम अख्तर निवासी पहाडग़ंज नई दिल्ली को मैन बाजार पहाडगंज से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-89 निवासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसको ठगों द्वारा झांसे में लेकर उसकी कॉल फारवर्ड करवा ली गई जिससे ओटीपी का एक्सस ठगो के पास चला गया। इसके बाद शिकायतकर्ता के खाते से कुल 14,73,337 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे वसीम को दिया था। खाता में ठगी के 2,26,000 रुपये आये थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। साहिल 12वीं व वसीम 9वीं पास है। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।