JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने गाड़ी का शीशा तोडक़र लैपटॉप चोरी करने के मामले में दो आरोपी दीपक, निवासी राजा की मंडी सेक्टर-11 आगरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी सूरदास कॉलोनी फरीदाबाद तथा रोहित, निवासी भूपानी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार पीयूष निवासी पुरी प्रणायाम, सेक्टर-82 फरीदाबाद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपनी गाड़ी को वल्र्ड स्ट्रीट, सेक्टर-81 फरीदाबाद के पास खड़ा किया गया था, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी का शीशा तोडक़र अंदर से लैपटॉप चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना बीपीटीपी में चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। दीपक व रोहित से फरीदाबाद के 3 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।