JKNEWS18/ALIGARH : अलीगढ़ में राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ग्राम पंचायत भाकरी आह्वाशी पहुंचे जहाँ उन्होंने सत्संग भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद किया। मुलाकात के दौरान भक्तों ने अपनी मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और विशेष रूप से सत्संग भवन तक जाने वाले रास्ते के निर्माण की पुरजोर मांग रखी।
मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।समस्याओं के समाधान हेतु ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और सड़क निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने संगठन की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस रास्ते का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और महासंघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने संगठन की इस जनहितकारी पहल का स्वागत किया।