JKNEWS18/ALIGARH : अलीगढ़ के थाना चण्डौस पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए जलाखा माजरा रामपुर शाहपुर निवासी भूरा खां पुत्र ईस्माइल खां को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में की गई है जिसमें पुलिस टीम काफी समय से अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।
पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नितिन कुमार और उपनिरीक्षक मौ आलम की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।