JKNEWS18/ALIGARH : अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना और सक्रियता के चलते पिलखना निवासी शकील पुत्र मुन्ना तेली को उसके ही थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा है।
यह अभियुक्त वन्य जीव संरक्षण से जुड़े एक पुराने मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक अमित रघुवंशी और हेड कांस्टेबल राहुल प्रताप सिंह की टीम लगातार दबिश दे रही थी जिसके बाद पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। अकराबाद पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस अब अभियुक्त के अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है।